Header Ads

टैलेंट भूखा सोने नहीं देता।

(गुण/ टैलेंट) कभी व्यर्थ नहीं जाता चाए वो छोटा हो या बढ़ा हो। आप जिस चीज में अच्छे हैं वह चीज दिखाओ क्योंकि लोग तरस रहे हैं आपका गुण / टैलेंट देखने के लिए।

इंसान के अंदर के talent का कोई जवाब नही होता। वह हमेशा powerful होता है।
 अपने अंदर के टैलेंट को अपने अंदर के गुण को कभी कम मत समझना और नही उसे व्यर्थ होने देना क्योंकि खुद के अंदर का गुण खुद के अंदर का टैलेंट खुद का ही होता है चाए वो गुण छोटा क्यों ना हो अपना, अपना ही होता है। अगर आप के पास आपका टैलेंट आपका गुण खुद के अंदर मौजूद हो , तो वो दिखाओ लोगो को क्योंकि टैलेंट या गुण में कोई छोटा - बढ़ा नहीं होता वो सिर्फ इंसान के अंदर रहता है। 

और एक बात टैलेंट या गुण दिखाने के लिए उम्र मायने नही रहती टैलेंट से उम्र का कोई लेना देना नही होता , नही तो आप सोचो गए टैलेंट या गुण दिखना बड़े लोगो का काम होता है , पैसे वाले लोगो का काम होता है। ऐसा कुछ भी नही रहता टैलेंट या गुण का अमीर - गरीब से कोई लेना देना नही होता इन फालतू की बातो में आकर या फालतू बातें सुनकर अपना टैलेंट अपना गुण अपने अंदर से खत्म मत कर देना और नही उसे दुनिया से छुपा के रखना। ऐसा अगर करो गए तो अपने आप को बर्बाद करो गए और अपने आप को गुलामी के रास्ते पर धकेलो गए।

खुद को मौत की गहराइयों में धकेलने के बजाए अपने गुण को अपने टैलेंट को बाहर निकालो छोटा होगा तो भी चलेगा लोग हसेंगे तो भी चलेगा मगर दुनिया को दिखाने के लिए कभी इनकार मत करना। कोई भी इंसान अपने मां के पेट से सीखकर नही आता और नाही उसे दुनियां के बारे में पता होता है , धीरे - धीरे वो दुनिया की सारी चीजे सीखता है उसे करता है और आगे बढ़ता है। मैं तो कहता हूं बचपन से लेकर जवानी तक हर इंसान के अंदर पहले से ही एक अच्छा टैलेंट और एक अच्छा गुण होता है वो इंसान किसी ना किसी चीज में माहिर खिलाड़ी होता है सिर्फ उसे पहचाने की जरूरत होती है और वो काम अपने आप को यानी खुद को ही करना पढ़ता है। इसीलिए आज से और अभी से खुद को समय दो खुद को पहचानो अपने अंदर के अच्छे गुण को पहचानो और वही अच्छे गुण को दुनिया मके सामने लाओ और लोगो को दिखाओ। 

मेरा तो मानना ऐसा है ज्यादा तर एक अच्छा टैलेंट/ अच्छा गुण गरीबों में होता है और गरीबों के टैलेंट को उसके गुणों को जादूगर कहते है। वो जादूगर तुम बनो अपने अंदर के गुण को जगाओ अंदर के टैलेंट को बाहर लाओ खुद को भी जिंदगी की रेस में जादूगर बनाओ ताकि कोई तुमसे यह ना कहें कि टैलेंट/ गुण होते हुए भी कुछ कर ना सखे। बाद में अफसोस किसी काम का नही होता जो है आज है और अभी है मान लो कल का दिन आए या ना आए। जिंदगी बदलने के लिए पैसों की जरूरत नहीं होती बल्कि अच्छे गुणों की और अच्छे टैलेंट की जरूरत होती है , पैसा टैलेंट को छोड़कर कर दुनियां में जितनी भी चीजे बिकती है वो सारी चीजे खरीद सकता है मगर किसी के गुण को किसी के टैलेंट को कभी भी खरीद नही सकता क्योंकि टैलेंट एक कला है जो अंदर से पैदा होता है और हर इंसान के अंदर रहता है। 

लोग ना गलती यहां कर रहे की अपना गुण/ टैलेंट छोड़कर आज भी दूसरों के लिए काम कर रहे हैं , दूसरों की गुणों की दूसरों के टैलेंट की वा - वा कर रहे हैं यह सबसे बड़ी गलती है लोगो की पर उनको यह पता नही है की हमारा टैलेंट बाकी लोगो से 100 गुना अच्छा है और आज भी लोगो के आगे निकल सकते है। दुनियां का सच क्या है एक पानी पूरी वाला दिन के 5000 से 10,000 हज़ार कमा रहा है सिर्फ अपने गुणों की वजह से अपने टैलेंट की वजह से , हम लोग ही तो जाते है पानी पूरी खाने हमारा ही पैसा है जो वो इंसान कमा रहा है। हुई ना सीने में जलन उनका पगार सुनके तो सोचो कुछ उस इंसान ने दुनिया को अपने गुणों का खेल दिखाना शुरू किया तब जाकर वो आगे बढ़ा। 

अब सोचो इतनी सी चोटी चीज इतना बड़ा धमाका कर रही है तो दुनिया में कितने सारे लोग अपने टैलेंट का इस्तमाल करके पैसा कमा रहे होगें। आज अगर उस पानी पूरी वाले ने अपने काम की शर्म की होती पानी पूरी ना बेची होती तो उस इंसान की जिंदगी कभी सवार नही जाती कभी उसके सपने पूरे नही होते , माना की आज वो पढ़ाई की दुनिया में लोगो से पीछे है पढ़ नही पाया पर आज उसके बेटे अच्छे से पढ़ाई कर सकते है सिर्फ अपने बाप के पानी पुरी के धंधे की वजह से , जिंदगी साइकल कभी नहीं रुकती अगर आप पैडल मरने के लिए तयार होंगे।

खुद के अंदर का गुण अंदर का टैलेंट कभी व्यर्थ नहीं जाता वो तुमको तुम्हारे मुकाम तक जरूर पहुंचता है सिर्फ तुमको चलते रहना है। अपने टैलेंट को अपने गुणों को कस कर पकड़ के मत रखो उनको आज़ाद रहने दो ताकि उड़ने के लिए हर वक्त , हमेशा तयार रहे।  

हमारा content पसंद आया तो जरूर पेज को फॉलो करें!

*****~~~~~~~~~~~~*****

॥ नए जीवन का निर्माण होगा ॥

 आज से आपकी हर चीज में प्रगति होगी। आपको आगे बढने से कोई नहीं रोक सकता , आज से सिर्फ आगे बढ़ने का सोचो 

                                                        प्रगति जरूर होगी।     😊😉

     जीवन में प्रगति होगी जरूर प्रगति होगी कोई ना कोई काम तो शुरू करो फिर देखा धीरे - धीरे काम मे आगे बढ़ते हो या नहीं किसी भी चीज को बढ़ा बनाने के लिए उसमें प्रगति करने के लिए काम शुरू करना जरुरी होता है। नही तो आप कहो गए लोगो की तरह हमे भी जीवन में प्रगति चाहिए हमारा भी काम आगे बढ़ना चाहिए। पर कैसे आगे बढ़ेगा जीवन में तुम्हरा कोई मकसद नही, कोई काम शुरू नही किया, किसी काम को शुरू करने के बारे मे सोच नही रहे हो, सिर्फ घर में बैठ कर आराम कर रहे हो, सिर्फ घर में सो रहे हो,तो किसी चीज में प्रगति चाहते हो किस चीज को आगे बढ़ना चाहते हो। 

सच में लोगो की तरह काम में प्रगति चाहते हो हर चीज में आगे बढ़ना चाहते हो तो घर में बैठकर सपने देखना बंद कर दो, सपनों की दुनिया से बाहर निकलो और देखो की खुद के जीवन में क्या हो रहा है किस चीज के कारण लोगो से पीछे हो और लोग किस कारण तुमसे आगे बढ रहे है। मस्ती की दुनिया से बाहर निकलो और पकड़ लो अपने जीवन का सही रास्ता और चल पढ़ो अपने रास्ते पर बीना डरे, बीना रुके यही समय है जीवन में कुछ ना कुछ हासिल करने का यही मौका है आसमान में उड़ने का, जीवन में एक बार मेहनत से वक्त के साथ जुड़ गए और कड़ी से कड़ी मेहनत शुरू कर दी तो फिर देखना जीवन में तुम्हारी प्रगति होने से और जीवन में आगे बढ़ने से कोई तुम्हे रोक नहीं सकता।

जीवन में प्रगति उसकी होती है और काम ज्यादा उसका आगे बढ़ता है जो बीना थके और बीना रुके अपने काम के उप्पर मेहनत करता है सिर्फ और सिर्फ अपने काम के बारे में सोचता है,  हर वक्त अपने काम को छोटे से बढ़ा बनाने के लिए लगा रहता है उसकी जीवन में ज्यादा प्रगति होती है और वही इंसान अपने काम के सिलसिले में लोगो से आगे रहता है। किसी भी चीज की प्रगति करना या उसे छोटे से बढ़ा बनाना आसान नहीं होता जीवन के बरसो बीत जाते काम में प्रगति करने के लिए उसे बढ़ा बनाने के लिए। काम में प्रगति करना मतलब पैसों का रचाया हुआ खेल नही है, कि जब पैसा दिया और काम में प्रगति की और बढ़ गए जीवन में आगे ऐसा कभी नहीं होता काम करने के लिए और उसमें प्रगति करने के लिए सालों का परिश्रम करना पढ़ता है तब जाकर सालों की मेहनत सफल होती है तभी उस काम मे प्रगति होती है और वही काम धीरे - धीरे आगे बढ़ने लगता है।

आज तुम्हारी भी प्रगति होगी हर काम सफल बनो गए और हर काम में आगे बढ़ो गए। जीवन में सिर्फ यह छोटी - छोटी बात का ध्यान रखना। हर वक्त अपने काम के बारे में सोचना, दिन के 24 घंटों में से दिन का 1घंटा रोज़ अपने काम के लिए देना, अपने काम के बारे में ऐसा कभी मत सोचना की यह काम मुझसे नही होगा' सब कुछ होगा, अपने काम को लेकर नकारात्मक कभी मत सोचना, और ऐसा कभी मत करना की आज काम नहीं किया तो मेरे काम के उप्पर कोई फर्क नही पढ़ेगा तो काम के उप्पर जरूर फर्क पढ़ता है एक दिन काम नही करके हजारों लोगो के पीछे पढ़ जाओ गए इसीलिए दिन का 1घंटा अपने काम के लिए देना। और ऐसा कभी मत करना की काम करते - करते महीनों बीत गए मगर काम में कोई प्रगति नहीं हुई इस कारण काम करना बंद मत करना' आगे बढ़ते रहना, क्योंकि कोई भी चीज बेहतर होने के लिए समय जरूर लेती है।

और वही समय वही दिन अपका प्रगति का होगा - सफलता का होगा उसी दिन आपको आपके बरसो की मेहनत का फल मिलेगा। मेहनत की सफलता सिर्फ उसे ही कहते है जो सालों लेती है बल्कि दिन नही। 

किसी ने सच ही कहा है बूंद - बूंद से सागर बनता है। मेहनत करते रखो प्रगति जरूर होगी। 

                                   पेज़ को पढ़ने के लिए "धन्यवाद!

 

कोई टिप्पणी नहीं

Featured post

मन को कैसे मनाएं।

  दोस्तों ! ज़िंदगी में सबसे कठिन जंग किसी और से नहीं, बल्कि अपने ही मन से होती है। मन वही है जो हमें आगे बढ़ने के लिए उकसाता भी है और डराकर...

Blogger द्वारा संचालित.