एक अच्छा विचार दुनियां देगा।

 एक अच्छा विचार आपकी जिंदगी बदल सकता है क्योंकि खुद के विचार में इतनी ताकत होती है की उसे पूरा करने के लिए हम अपनी जी जान लगा देते है। अपने खुद के अच्छे विचार का जूनून दौड़ता है खुद के अंदर आज से अपने अच्छे विचार पर काम करना शुरू कर दो ताकि आपका विचार आपको वो कामयाबी दे जिसका तुम बे सबरी से इंतजार कर रहे थे। 

खुद का अच्छा विचार खुद को अच्छा ही बनाता है अच्छा विचार कभी आपको बुरा बने नहीं देगा नही कोई बुरा काम करने देगा आपका एक अच्छा विचार आपके दिमाग़ में और 100 अच्छे विचार भर देगा। इंसान जिंदगी की अच्छी शुरूवात तभी कर पाता है जब वो अच्छा सोचता है और अपने अच्छे विचारों पर चलना शुरू करता है।


 एक अच्छा विचार हमेशा 50 - 100 गलत विचारों से अधिक होता है क्योंकि एक अच्छे विचार मे वो कार्य करने की क्षमता होती है जो गलत विचारों में नहीं होती। इंसान को बड़ा उसका विचार बनाता है जितना इंसान का विचार मजबूत उतना इंसान मजबूत उसके हौसले मजबूत आज से जिंदगी में दौड़ना है तो अपने एक अच्छे विचार को साथ - साथ लेकर चलो साए की तरह कभी उसका साथ ना छोड़ो जब तक आपका विचार आपको आपकी मंज़िल ना दे। लोग अकसर उन विचारों को लेकर आगे बढ़ते हैं जिनका कोई मतलब नहीं होता फालतू के गलत विचार अपने दिमाग़ में बिठा लेते हैं फिर उसी फालतू विचार लेकर चलते हैं शराब, सिगरेट, गांजा, इन विचारों के साथ चलते हैं और बर्बाद होते है इंसान को उसका एक गलत विचार 100 गलत काम करने के लिए मजबूर करता है और इंसान को बर्बाद कर देता है।

इंसान को कभी भी बदलाव आ सकता है वो चाए कहीं हो और कहा भी हो सिर्फ उसके एक विचार से इंसान की आधी जिंदगी बुरे समय में गुज़र गई है तो अभी भी समय है की आधी जिंदगी अच्छे समय में जीने की अच्छे विचार को पकड़कर आगे बढ़ने की यह जिंदगी है इस जिंदगी में इंसान जब चाए तब बदल सकता है कोई बंधन नहीं होता और एक बात जो इंसान वक्त देखर खुद में बदलाव लाता है वहीं इंसान जिंदगी में आगे बढ़ता है। जितने भी लोग आज अपनी जिंदगी में बदले हैं वो अपने अच्छे विचारों से कोई किसी को बदलने नहीं आता सबको अपने - अपने हिसाब से बदलना पड़ता है।

 लोग सिर्फ आपको बता सकते है की क्या गलत है और क्या सही , कब कोन से रास्ते पर चलना है , कब कोन सा रास्ता बदलना है और तुम इस खेल में अच्छे हो इसी रास्ते पर चलना सिर्फ यहीं बाते बताते हैं। बाद में उस कार्य पर चलना हमारा ही काम होता है कोई आखिर तक साथ नहीं देता सिर्फ ख़ुद के सिवाय इसीलिए ख़ुद को खुद ही इतना मजबूत करो की किसी के सहारे की जरूरत ना पड़े। लोग इस दुनियां में खुद का 1रुपया भी नहीं देते , तो क्या तुम्हारा आखिर तक साथ देंगे लोग लेने में बहुत माहिर होते है और जब देने की बारी आती है तब गांधी जी के बंदर बन जाते है 1) बुरा मत सुनो 2) बुरा मत बोलो 3) बुरा मत देखो, ऐसी होती है दुनियां

इसीलिए किसी के भरोसे नहीं बैठने का खुद ही खुद के अच्छे विचार बनाने का और खुद ही उसपर चलने का , दुनियां से अच्छा सीखते जाने का और आगे बढ़ते जाने का खुद का एक अच्छा विचार हमेशा जिंदगी में आगे बढ़ने की एक नई मिसाल तयार होती जाएगी। इसीलिए आज से 1000 विचार करने से अच्छा 1 अच्छा विचार करो ताकि किया गया 1 अच्छा विचार 1000 विचारों से बढ़ा हो । कोई भी 1 करो मगर 1 में 1000 की बराबरी होनी चाहिए ऐसा करो।

       *****************


॥ दिमाग के अंदर का डर ख़त्म ॥


दोस्तों! जिंदगी में इंसान का सबसे बड़ा दुश्मन उसका डर होता है इंसान का सबसे पहला पंगा डर से ही होता है जिंदगी में जिसने डर को हरा दिया वो इंसान जिंदगी में आज़ाद हो गया उस इंसान को किसी बात की चिंता नहीं रही अब वो सीना ठोक कर आगे बढ़ सकता है। जो इंसान डर से नि डर कर भीड़ गए वो इंसान आज ख़ुद एक डर बनकर खड़े हो गए।

इसीलिए आज से तुम भी डर से डरना बंद करो दो इस दुनियां में हम सिर्फ और सिर्फ जितने के लिए आए ना की हारने के लिए। तुम उस सूरज का किरण हो जिसने सिर्फ और सिर्फ अधेरा दूर करना सीखा है , तुम सूरज की वो किरण हो जिसने हर समस्या को जवाब देना सीखा है, तुम वो किरण हो जिसने बंद रास्तों को खोलना सीखा है। तुम डर को पीट दिखाकर भागने वाले नहीं हों तुम लडने वाले हो सिर्फ लड़ने वाले।

   डर से डरना बंद और जिंदगी से लड़ना शुरू...!!

आज अपनी ख़ुद की life से डर को ख़त्म करे और यह डर को ख़त्म करना जरुरी होता है क्योंकि डर इंसान को जीने नहीं देता ना ही life में आगे बढ़ने देता है हर वक्त इंसान के अंदर रहता है उसका दोस्त बनकर जो कभी इंसान को Successful होने नहीं देता। हर वक्त इंसान को पीछे खींचता है और  इंसान के अंदर की आत्मशक्ति को कमज़ोर करता है जब ख़ुद की आत्मशक्ति कमज़ोर तो इंसान कमज़ोर और एक बार इंसान कमज़ोर हो गया तो डर और ज्यादा डराएगा। इसीलिए कहता हूं कभी भी ख़ुद कमज़ोर मत पड़ने दो जब तुम खुद मज़बूत तो डर भी तुमसे डरने लगेगा।

डर कुछ भी नहीं है सिर्फ इंसान ने रखा गया एक छोटा सा डरावना नाम है जो इंसान ने खुद ही ख़ुद के अंदर और खुद के मन में बिठा दिया है उस वहम के कारण इंसान डरता है। इंसान ने ही इंसान के लिए तयार किया गया सूत्र है जिसका नाम डर है , आज के बाद डर को माना बंद करो सिर्फ यह समझो डर होता ही नही सिर्फ इंसान का वहम होता है मैं इतना भी कमज़ोर नही की वहम से डर जाऊं मुझे अपनी मंजिल की और बढ़ना है किसी फालतू के चक्कर में नहीं पड़ना है जो मेरे किसी काम का नहीं डर के बारे में सोचने से अच्छा किसी नए target के बारे में सोचो , कुछ नए सपने के बारे में सोचो जो इंसान यह सब बातें मान के चलेगी उसको ना ही कभी डर लगेगा नहीं और नहीं दुनियां में कभी पीछे रहेगा। और

जिस -जिस ने मान लिया है कि डर होता है हमें डर से डरना चाहिए तो तुम डरते रहो और अपनी जिंदगी को ख़त्म करते रहो बाद में समय जानें के बाद खुद से कहना हमने जिंदगी में किया क्या है। तो खुद के पास बताने के लिए सिर्फ एक ही सवाल रहेगा वो है डर से डरने का पूरी जिंदगी निकल गई पर हम डर से डरते रहे मगर हमें कभी भी डर का सामना नहीं किया इसीलिए हम कमज़ोर है और जहां थे वहीं है। ऐसी जिंदगी जिओ गए ना तो कभी जिंदगी से सिखायत मत करना की जिंदगी ने हमको कुछ दिया ही नहीं।

जिंदगी जब दे रही थीं तब फालतू बातों पर भरोसा करते थे खुद पर कम और दूसरों पर ज्यादा भरोसा करते थे , अगर आज डर से डरे नहीं होते तो आज कहा के कहा पहुंचे हुवे होते। इस बात को समझो की जो बात किसी काम की नहीं थी आज उसी ने बर्बाद कर दिया है , डर इंसान के अंदर का ऐसा खतरनाक वहम होता है जो मौत आने से पहले ही इंसान को ख़त्म करता है। इसीलिए खुद के दिमाग़ को इतना powerful रखो कि सामने वाली चीज़ कभी आपको हरा नहीं पाए।

डर से डरो गए। तो कुछ बड़ा कैसे करो गए।

आज से अपने दिमग में वो चीज़ मत save करो जो कमज़ोर करती हो बल्की वो चीज़ save करो जो मज़बूत बनाती हो , होनहार बनाती हो। ऐसा करने से सकारात्मक ऊर्जा बड़ जाती है और कभी नकारात्मक विचार दिमाग में नही आते जब नकारात्मक विचार दिमाग नहीं तो डर लगने का कोई चांस ही नहीं। यह चीजों को motivation नहीं बदलता खुद इंसान के अंदर का इंसान बदलता है इंसान ने कहा की डर से डरना नहीं है तो कोई आपको डरा नहीं सकता।

                                              पेज़ पड़ने के लिए...!!

                                                 धन्यवाद!🙏

 

कोई टिप्पणी नहीं