यह 5 बाते हमेशा खुशी देगी।
यह 5 बाते हमेशा खुशी देगी |
जिंदगी में खुशी से ज्यादा दुःख होता है पर जिंदगी दुःख में कटना नही है और कोई चाहता भी नहीं की खुद की जिंदगी दुःख में कट जाए।
तो चलो आज का नया सफ़र शुरू करते है , आज के नए सफ़र में हम आपको खुश होना सिखाएंगे और खुश होने के लिए जिंदगी की 5 ऐसी बात है जो आपको याद रखनी है और उन बातों को साथ साथ लेकर चलना है।
1) बीते हुए वक्त को भूले।
2) वर्तमान में जीना।
3) भविष्य की चिंता ना करना।
4) ख़ुद की तूलना दूसरो से नहीं।
5) अपने काम को टालना बंद।
आज ज्यादा समय नहीं लेंगे आपका सीधा असर करेंगे आपके दिमाग़ पर। कम समय में ज्यादा बाते वो भी काम की और अच्छी।
1) बीते हुए वक्त को भूले|> जो समय हाथ से निकल गया उसको याद करके मत चलो अगर इतना ही दुःख होता है गुजरे हुए वक्त का तो पहले ही समय को बर्बाद मत करो ताकि वक्त गुजरने के बाद इतना दुःखी होना ना पढ़े। जिंदगी में खुशी हर पल मिलती है सिर्फ हंसना आना चाहिए , जिंदगी में जो बीते हुए वक्त में कर नहीं पाए वो आने वाले वक्त में करो आज के वक्त में करो। जब इंसान खुद के हिसाब से जिंदगी जीता है तब इंसान अपने आप खुश होता है यही सच होता है बीते हुए वक्त में चीजे इसीलिए छूट जाती है ताकी आने वाले समय में उसे पूरा करके खुश हो जाओ।
2) वर्तमान में जीना|> जिंदगी में आज का समय जीना क्योंकि कल क्या होने वाला है किसी को नहीं पता इसीलिए कल का ज्यादा सोच के मत चलो तब आज के समय में वर्तमान समय में खुश रहो गए। खुशी का कोई कारण नहीं होता चाए वो समय कल का हो या आज का हो कारण खुद को ही बनाना पढ़ता है या खुद को ही बना पढ़ता तभी हर पल हर दीन खुशी से भरा जाएगा। आज का समय देखकर चलो कब क्या होता है , कब रोना पढ़ता , कब हंसना पढ़ता और कब हंसाना पढ़ता है यहीं वर्तमान जिंदगी है। वर्तमान में जो कुछ मिलता है ( ज्ञान , शब्द , विचार , संस्कार , आत्मविश्वास , धैर्य , विश्वास ई.) सब कुछ लेना है मुक्त में मिली गई चीज़ को छोड़ना मत।
क्योंकि यहीं चीजों के जिंदगी पैसे नहीं लेती वरना लोग तो रिचार्ज का बचा 1 रुपया तक दबा देते है।
3) भविष्य की चिंता ना करना|> भविष्य की ज्यादा चिंता मत करना क्योंकि जो मिलने वाला है मिलकर रहेगा क्योंकि वो चीज़ हम दुनियां में आने से पहले ही हमारे जिंदगी के किताब में लिखी गई हैं। इसीलिए चिंता करके कोई फायदा नहीं है लोग खामखा ज्यादा आगे का सोचते है भविष्य में हमारा क्या होगा हम भविष्य में सफलता की मंजिल पर होंगे या असफलता की गहराइयों में , इस चीज़ का हिसाब जिंदगी करेगी तुम मत सोचो ऐसा होगा या वैसा होगा बच्चे हैं तो कल जवान बन जाओ गए और जवान बन गए तो कल बूढ़े भी बन जाओ गए ऐसा सूत्र है जिंदगी का। इसीलिए चिंता करना छोड़ दो और जिंदगी का मज़ा लो वक्त आने पर जिंदगी का झोका कहीं ना कहीं लेकर ही जाएगा।
जिंदगी वर्तमान का रिजल्ट देती है भविष्य का नहीं। आज वर्तमान में अच्छा करो गए तो आने वाला भविष्य या सोचने वाला भविष्य 101% अच्छा ही जाएगा।
4) खुद की तूलना दूसरो से नहीं|> लोग हमेशा ख़ुद की तूलना दूसरो के साथ करके खुश होते है पर ऐसी खुशी किस काम की जो सिर्फ मिनटों की हो। अगर खुशी जिंदगी भर चाहिए तो अपने छोटे से काम में ही खुश हो जाओ जो खुशी सिर्फ खुद के कामों को देखकर होती है वो खुशी दुसरो के काम को देखकर नहीं होती और नाही तुलना करने से उतनी खुशी मिलती है जितना हम चाहते है वो खुशी चल मिनटों की महमान होती है। जो इंसान तुलना करता है वो इंसान वहीं थम जाता है वह कभी आगे नहीं बढ़ता क्योंकि जो इंसान पहले ही दूसरों को खुद से बढ़ा समझता है वो इंसान खुद कभी बढ़ा नहीं बन सकता।
आगे बढ़ने वाले लोग तुलना करके कभी आगे नहीं बढ़ते बल्कि उस वेक्ती के साथ चलकर उसको देखकर आगे बढ़ते हैं। खुश रहना है तो किसी के सहारे की जरुरत नहीं होती बल्कि खुशी ही इंसान का सबसे बड़ा सहारा होता है जो हर वक्त जीना सिखाता है।
5) अपने काम को टालना बंद| > काम को टालने से कोई खुश नहीं होता अगर काम को टालने से खुशी मिलती है तो सारे बिजनेस म्यान अपने कामों को टालकर खुश नहीं होते काय को इतने सालों से रिक्स उठा रहे हैं। जितना काम को टालने से जो दुःख होता है उतना ही ज्यादा सुख काम को पूरा करने से मिलता है। 1 दिन / 2 दीन और 3 दिन काम को टालो गए तो आगे चलकर वहीं काम बोझ बनेगा फिर तुम वहीं काम करते रहो और लोग उसी काम को पूरा करके आगे बढ़ेंगे वो अपनी जिंदगी खुशी से बढ़े शान से जिएंगे और तुम रोते हुए जिंदगी को झेलो गए।
काम करने का तरीका होता है अगर लग रहा है खुद को यह काम कल करेंगे तो कल कभी नहीं आता अगर सोचा है काम को आज के आज करना है और अभी करना है तो वो काम समय से पहले खत्म होगा। शुरू करना सबसे ज्यादा जरूरी होता है बात में जैसा तुम ठीक समझो वैसा ख़त्म करो यहीं है काम करने का सही तरीका। और ज्यादा खुशी इंसान को इसी पल होती है और यहीं पल मौज करने का होता है।
जिंदगी हमेशा खुशी के बदले दुःख देती है| और तुमको हमेशा जिंदगी में खुश रहना है ताकी दु:खों का कभी पता ना चले। इसीलिए हमेशा खुद भी खुश रहो और दूसरों को भी खुश रखो।
कोई टिप्पणी नहीं