Header Ads

Breaking News

जब मन टूटे, तब विश्वास जोड़ों।

 दोस्तों...! जीवन में सबसे कठिन क्षण वह नहीं होता जब हम हार जाते हैं। बल्कि वह होता है जब हमारा मन टूट जाता है।क्योंकि हार सिर्फ शरीर को रोकती है,लेकिन मन टूटना इंसान को भीतर से खत्म कर देता है।

और यहीं पर एक सवाल उठता है  |मन टूटे तो क्या करें?|

1.भाग जाए

2.रुक जाए

3.अपने विश्वास को फिर से जोड़ें

आज मैं आपको बताने आया हू जिस दिन आपका मन टूटे,उसी दिन अपनी ज़िंदगी का सबसे बड़ा फैसला करिए उस टूटे हुए मन पर नया भरोसा जोड़ने का।


 1. मन टूटना कमज़ोरी नहीं, बदलाव का संकेत है:-

लोग समझते हैं मन टूटना कमजोरी है।लेकिन सच ये है कि मन सिर्फ वहाँ टूटता है, जहाँ इंसान ने अपनी पूरी उम्मीद लगाई होती है।जिस सपने में दिल लगा हो,जिस रिश्ते से उम्मीद हो,जिस काम में जुनून हो वहीं पर चोट सबसे गहरी लगती है।मतलब मन का टूटना ये बताता है कि आपने कोशिश की थी।आपने मेहनत की थी।

आपने दिल लगाया था।और जहां दिल लगता है, वहीं पर दर्द बड़ा होता है।इसलिए सबसे पहलेअपने टूटे हुए मन को शर्म नहीं, सम्मान दीजिए।


 2. विश्वास जोड़ना सीखो, क्योंकि उम्मीद वाला दिल कभी खाली नहीं जाता:-

जब मन टूटता है, तो हम दो रास्तों पर खड़े होते हैं। या तो दुनिया के हिसाब से हार मान लो। या फिर खुद के हिसाब से विश्वास जोड़कर आगे बढ़ो

|अब सवाल ये कि विश्वास कैसे जोड़ा जाए|

*विश्वास जोड़ना मतलब

*खुद पर दोबारा भरोसा करना

*अपनी क्षमता को फिर से पहचानना

*अपने लक्ष्य को फिर से उठाना और अपनी आत्मा से कहना मैं अभी खत्म नहीं हुआ।

विश्वास जोड़ना कोई जादू नहीं है,ये एक निर्णय है जिसे आप अपने सबसे अंधकारमय दिनों में लेते हैं।और याद रखना अंधेरा हमेशा सूरज को नहीं रोकता, सूरज अंधेरे को खत्म करता है। बस आपको वापस उगना है।


 3. अपनी टूटी हुई जगहों से ही सबसे मजबूत इंसान बनता है:-

आपने कभी कांच टूटते देखा है।वो टूटता है और खत्म हो जाता है।लेकिन इंसान जब टूटता है तो वही टूटना उसकी ताकत, दृढ़ता और पुनर्जन्म की शुरुआत बनता है।यह बात याद रखना जो इंसान टूटा नहीं, वो कभी बना नहीं।

[सोचो]

1)तलवार आग में पिघलती है तभी मजबूत बनती है।

2)सोना तपता है तभी चमकता है।

3)बीज मिट्टी फाड़ता है तभी अंकुर बनता है।

तो अगर आप टूटे हो,तो समझ लो आपको नया रूप लेने का समय आ गया है।


 4. दर्द को दबाओ मत, उसे दिशा दो:-

जब मन टूटता है, दर्द बहुत होता है। लोग कहते हैं दर्द भूल जाओ लेकिन मैं कहता हू दर्द मत भूलो, दर्द को ईंधन बना दो। जो दर्द आज आपको रुला रहा है, वही दर्द एक दिन आपको ऐसा बना देगा कि दुनिया आपकी कहानी से सीख लेगी।

दर्द का इस्तेमाल करो। निष्क्रिय रहने के लिए नहीं बल्कि अपने अंदर की आग को जलाने के लिए। क्योंकि सच्चाई यह है! जिसके पास दर्द होता है, उसके पास ऊर्जा होती है। जिसके पास ऊर्जा होती है, उसका कोई रोक नहीं सकता।


 5. हर गिरावट का एक संदेश होता है उसे पढ़ना सीखो:-

मन टूटना हमेशा बुरा नहीं होता।कई बार ये जीवन की तरफ से दिया गया एक संदेश होता है

>तुम्हें और मजबूत बनना है!

>तुम गलत दिशा में जा रहे थे!

>तुम्हें और बड़ा सोचना है!

>तुम्हारे अंदर की क्षमता इससे कहीं ज़्यादा है!

हर गिरावट का एक सबक होता है।और जो इंसान उस सबक को समझ लेता है उसको कोई गिरा नहीं सकता।


 6. लोग आपके टूटने की वजह बन सकते हैं लेकिन उठने की वजह सिर्फ आप बन सकते हैं:-

कभी लोग तोड़ते हैं/कभी हालात/कभी खुद की गलतिया।

लेकिन जो भी कारण हो उठना आपको ही है। ये जिंदगी की सबसे बड़ी सच्चाई है कोई आपकी जगह जीत नहीं सकता।कोई आपकी जगह हार नहीं सकता।और कोई आपकी जगह उठ भी नहीं सकता। इसलिए दूसरों से उम्मीद करना बंद करो।जिस दिन आप खुद को पकड़कर उठाओगे,उसी दिन आपकी जीत शुरू हो जाएगी।


 7. विश्वास जोड़ना शुरू करो एक छोटे कदम से:-

विश्वास जोड़ना एक साथ नहीं होता।ये छोटे-छोटे कदमों से होता है॥

एक छोटा लक्ष्य|एक छोटा प्रयास|एक छोटा सुधार|एक छोटी जीत,और देखते-देखते यही छोटे कदम आपको उस जगह ले जाते हैंजहा आप खुद कहेंगे। टूटना मेरी गलती नहीं था।लेकिन उठना मेरा फैसला था।


8. खुद को उस जगह ले जाओ, जहाँ आपका मन फिर से जगे:-

जब मन टूटे, तो एकदम अकेले मत बैठो। ऐसी जगह जाओ जहाँ आप सांस ले सको

>प्रकृति

>मंदिर

>शांत नदी किनारा

या कोई कोना जहाँ आपको खुद से बात करने का मौका मिले। तोअपने मन से पूछो तुम्हें क्या चाहिए, तुम किस दर्द से परेशान हो, तुम कहा जाना चाहते हो, तुम्हें किससे डर लगता है।जब आप अपने मन की आवाज सुनना सीख जाओगे, तो विश्वास अपने आप जुड़ने लगेगा।


 9. हर दिन खुद से एक वादा करो मैं हारूंगा नहीं:-

हर सुबह उठकर एक वादा करो आज मैं अपनी कहानी लिखूंगा,दूसरों की सोच नहीं। आपकी ज़िंदगी आपके फैसलों से बनेगी, आपके डर से नहीं।आपकी मेहनत से ऊंची होगी,आपके घावों से नहीं आपके विश्वास से आगे बढ़ेगी,आपके टूटने से नहीं।

इसलिए..! खुद से ये तीन वादे जरूर करो॥

* दिल टूटे तो भी रुकूंगा नहीं।

* मन टूटे तो भी हार मानूंगा नहीं।

*विश्वास टूटा तो उसे दोबारा जोड़ूंगा।

क्योंकि जीत उन्हीं की होती है। जो विश्वास जोड़ना जानते हैं।


 ...अंत में एक बात याद रखना:-

जब मन टूट जाए, तो समझ लेना कि ब्रह्मांड आपको नया आकार दे रहा है। आपको गिराया इसलिए नहीं कि आप खत्म हो जाओ। बल्कि इसलिए कि आप पहले से बड़े बनकर उठो।

इसलिए!

1.टूटो मत / बदलो। 2.रुको मत / चलो। 3.घबराओ मत / जलो।

और! अगर मन टूटे तो विश्वास जोड़ो। क्योंकि वही विश्वास आपकी असली ताकत बनकर आपको उस मंज़िल तक ले जाएगा। जहा पहुंचकर आप गर्व से कहोगे।


मैं टूटा जरूर था। लेकिन बिखरा नहीं।

मैं गिरा जरूर पर रुका नहीं। और मेरा विश्वास ही मेरी जीत बन गया।

कोई टिप्पणी नहीं

Featured post

एकाग्रता" ही सफलता का सबसे बड़ा सूत्र है।

 दुनिया में दो तरह के लोग होते हैं एक वो, जो अपनी सोच को हवा में उड़ाते रहते हैं, और दूसरे वो, जो अपनी सोच को एक दिशा में, एक लक्ष्य पर, एक ...